छोटे लाल यादव चंडीगढ़ प्रशासन के जल सप्लाई विभाग में लगभग 40 सालो तक कार्य करने के बाद दिनांक 30/1 /2018 को सेवा निवृत्त हो गए। । इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया।
Yadav Pariwar : यादव परिवार
सोमवार, 5 फ़रवरी 2018
सोमवार, 22 जनवरी 2018
सोमवार, 21 मार्च 2016
होली मिलन समारोह -2016
होली मिलन समारोह -2016
20 मार्च 2016 को यादव महासंघ चंडीगढ़ द्वारा कम्युनिटी सेंटर मलोया में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें यादव महासंघ के सदस्यों के अतिरिक्त चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली, नया गाँव , पिंजौर आदि स्थानों के अनेक सजातीय व्यक्तियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षक था।
20 मार्च 2016 को यादव महासंघ चंडीगढ़ द्वारा कम्युनिटी सेंटर मलोया में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें यादव महासंघ के सदस्यों के अतिरिक्त चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली, नया गाँव , पिंजौर आदि स्थानों के अनेक सजातीय व्यक्तियों और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षक था।
बुधवार, 17 फ़रवरी 2016
शुभ विवाह-रेनू यादव का
राम मूरत यादव की पौत्री कुमारी रीनू यादव का शुभ विवाह एम. एल. यादव के सुपुत्र अशोक यादव के साथ दिनांक 17. 02 2016 को चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेस-I I में स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रांगण में संपन्न हुआ। यादव समाज वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए कामना करता है कि वे सदा सुखी, स्वस्थ और संपन्न रहें। प्रगति के पथ पर सदा आगे बढ़ते रहें। परमात्मा उनका जीवन खुशियों से भर दे।
जय श्रीकृष्ण
रविवार, 1 फ़रवरी 2015
Yadav Mahasangh Chandigarh: Election of office bearers
1-2-2015: चंडीगढ़
आज दिनांक 1-2-2015 को यादव महासंघ चंडीगढ़ के पदाधिकारियों चुनाव हुआ। इस उद्देश्य से संघ की आम बैठक इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 चंडीगढ़ स्थित शिव मानस मंदिर के प्रांगण में हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के चेयरमैन राम मूरत यादव ने की। इसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया :
1. श्रीप्रकाश यादव : अध्यक्ष
2 हरीनारायण यादव : वरिष्ठ उपाध्यक्ष
3. राजेन्द्र कुमार यादव: महासचिव
4 . गुरदेव यादव : सचिव
5 . राजेश यादव : कोषाध्यक्ष
6 . राम वृक्ष यादव : सहायक कोषाध्यक्ष
सोमवार, 26 जनवरी 2015
प्रीतिभोज- ओम प्रकाश यादव के घर
डी.एम.सी. 38 (वेस्ट),चण्डीगढ निवासी ओम प्रकाश यादव ने 26 जनवरी, 2015 को अपने घर पर एक प्रीतिभोज का आयोजन किया। जिसमे ओम प्रकाश के रिश्तेदारों के अतिरिक्त यादव समाज से सम्बंधित अनेक व्यक्ति शामिल हुए। गौरतलब है कि ओम प्रकाश यादव, जिनका खुद का बिजनेस है, हर साल 26 जनवरी को भोज का आयोजन करते हैं। इस तरह के आयोजन से आपसी मेल-जोल और भाई चारा बढ़ता है।
रविवार, 18 जनवरी 2015
Yadav Maha Sangh, Chandigarh- Meeting held on 18.1.2015
![]() |
| President of the Sangh Addressing the meeting |
![]() |
| स्टेज सेक्रेटरी रघुविंदर यादव |
मीटिंग के आरम्भ होने पर संघ के वर्तमान अध्यक्ष राज नारायण यादव ने मौखिक रूप में अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा दिया और अपने पद से त्यागपत्र की इच्छा जाहिर की । जिसे हाउस ने सर्व सम्मति से मंजूर कर लिया ।
गौरतलब है कि दो महीने पूर्व संघ के महासचिव राजेश कुमार यादव ने लिखित त्यागपत्र चैयरमैन साहब को सौंप दिया था। जिसे पहले ही मंजूर किया जा चुका था। संघ के दो प्रमुख पदादिकारियों के त्यागपत्र को देखते हुए कार्यकारिणी के अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी। उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुरानी कमेटी को भंग करके नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया।
![]() |
| मीटिंग आरम्भ होने की प्रतीक्षा करते हुए श्रीप्रकाश यादव, सी. एल. यादव, उदयराज यादव और अन्य |
![]() |
| सभा को सम्बोधित करते सी. एल. यादव |
![]() |
| मीटिंग में अपने विचार रखते राम वृक्ष यादव |
सदस्यता लें
संदेश (Atom)







.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)