शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014

Manyata-Happy Birthday (26-12-2014)

26-12-2014 -Manyata  in her Father's lap

26 दिसंबर 2014 को मान्यता का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सविता के ससुर, पति और गोद में उसकी भतीजी 

रविवार, 14 दिसंबर 2014

साहिल यादव बने मुनि

12 दिस्म्बर 2014 को चंडीगढ़ के सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर के मंच  से ट्रिब्यून माडल स्कूल के सातवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने, वार्षिक समारोह के अवसर पर " स्वर्ण जागृति" नामक  एक नाटक का मंचन किया।प्रस्तुति बहुत ही सुन्दर थी।  इस ब्लॉग के लेखक राम अवतार यादव के  पौत्र 'साहिल यादव' ने इसमें मुनि (ब्रह्मण देवता ) की एक्टिंग की। एक्टिंग बहुत ही सराहनीय और शानदार थी।  यादव समाज  इस ब्लॉग के माध्यम से  साहिल यादव को हार्दिक शुभकामनायें  देता है।

जय श्रीकृष्ण !!

सोमवार, 8 दिसंबर 2014

सुषमा और पवन परिणय सूत्र में बँधे

सुषमा और पवन परिणय सूत्र में बँधे6-12-2014


परमात्मा राम यादव की सुपुत्री कु. सुषमा का शुभ विवाह बंसी लाल यादव के सुपुत्र चि. पवन के साथ 6 दिसंबर 2014 को इंदिरा हॉलीडे होम, सेक्टर 24, चंडीगढ़  में बड़े धूम धाम से संपन्न हुआ।  यादव समाज वर-बधु को शुभ आशीर्वाद देते हुए कामना करता है कि वे सदा  सुखी, स्वस्थ और संपन्न रहें। सदा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।  परमपिता परमेश्वर उनका जीवन खुशियों से भर दे।

परमात्मा राम यादव पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में कार्यरत हैं और यूनिवर्सिटी कैंपस में रहते भी हैं।  उनके परिवार में उनकी  पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री , एक पुत्र- वधू  के अतिरिक्त दो छोटे-छोटे प्यारे-प्यारे नन्हें-मुन्ने पौत्र भी हैं।  छोटा बेटा मनोज कुमार अविवाहित है।

उनके   परिवार का प्रत्येक सदस्य   हँसमुख, व्यवहार कुशल , शिक्षित एवं बहुत ही  मिलनसार  है।  सरकारी काम काज और अपने निजी कार्यों  को बखूबी निभाते हुए,  वे सामाजिक कार्यों में भी  बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।  चंडीगढ़ की यादव सभा के प्रतिष्ठित सदस्य हैं। चंडीगढ़ के यादव समाज में उनका बहुत मान सम्मान है।

जय श्रीकृष्ण !!









Marriage Savita Yadav


गृह प्रवेश- सी. एल. यादव




गृह प्रवेश- सी. एल. यादव











Himank- happy birthday


Happy birthday to Himank .

रविवार, 7 दिसंबर 2014

Ayush Yadav-Happy birthday

11 -11-2014 -आयुष यादव अपने माता-पिता के साथ सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हुए 
11  नवम्बर 2014 , आयुष यादव का जन्म दिन।  आज आयुष का जन्म दिन धूम धाम से मानाया  गया। यादव  परिवार, माता पिता,अन्य  पारिवारिक  सदस्यों और  सम्बन्धियों की ओर से आयुष को ढेरों हार्दिक शुभकामनाएँ।

आयुष यादव का जन्म   11 नवम्बर  2005  को हुआ था।  वह चंडीगढ़ स्थित सेंट सोल्जर इंटरनैशनल स्कूल, सैक्टर 28 (Saint Soldier International School, Sector-28, Chandigarh)  में कक्षा 5 का विद्यार्थी है। 

Happy birthday to Aayan Yadav

 साथियों के साथ आयान यादव  बर्थडे केक का निरीक्षण करते हुए

4  नवम्बर 2014, आयान यादव का जन्म दिन  । उनका  जन्म दिन आज बहुत  धूम-धाम से मनाया गया। अपनी  आयु के चार साल पूरे करने के बाद, आयान  ने आज  पाँचवे वर्ष में पदार्पण किया।  जन्म दिन  के  इस शुभ अवसर पर यादव परिवार, माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी, दोनों बुआ, अन्य पारिवरिक सदस्य एवं सम्बन्धियों की   ओर से  आयान को ढेरों  हार्दिक शुभकामनाएँ। 

जय श्रीकृष्ण !!