छोटे लाल यादव चंडीगढ़ प्रशासन के जल सप्लाई विभाग में लगभग 40 सालो तक कार्य करने के बाद दिनांक 30/1 /2018 को सेवा निवृत्त हो गए। । इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया।
यादव लोक कल्याण सभा (रजि) चंडीगढ़ द्वारा 21.1.2018 को, कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 47 चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन सफल और शानदार था। अपेक्षा से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान किया। सभा के सभी सदस्य पदाधिकारी एवं आयोजक सब बधाई के पात्र है।