सोमवार, 26 जनवरी 2015

प्रीतिभोज- ओम प्रकाश यादव के घर



 डी.एम.सी. 38 (वेस्ट),चण्डीगढ निवासी ओम प्रकाश यादव ने 26 जनवरी, 2015 को अपने घर पर एक प्रीतिभोज का आयोजन किया। जिसमे ओम प्रकाश के रिश्तेदारों के अतिरिक्त यादव समाज से सम्बंधित अनेक व्यक्ति शामिल हुए। गौरतलब है कि ओम प्रकाश यादव, जिनका खुद का बिजनेस है, हर साल  26 जनवरी को भोज का आयोजन करते हैं। इस तरह के  आयोजन से आपसी मेल-जोल और भाई चारा बढ़ता है।




रविवार, 18 जनवरी 2015

Yadav Maha Sangh, Chandigarh- Meeting held on 18.1.2015


President of the Sangh Addressing the meeting 

स्टेज सेक्रेटरी रघुविंदर यादव 
18 -1-2015 :चंडीगढ़ -स्थानीय यादव महासंघ की एक मीटिंग आज सेक्टर 18 में हुई।  इसकी अध्यक्षता संघ के चेयरमैन राम मूरत यादव ने की ।  मीटिंग में सर्व सम्मति द्वारा राम मूरत को नई कार्य कारिणी गठित करने का अधिकार दिया गया।   पदाधिकारी के रूप में नियुक्ति  पाने  के इच्छुक सदस्यों से अनुरोध किया गया के वे अपना नामांकन सादे पेपर पर लिखित रूप में  1 फरवरी 2015 से पहले चेयरमैन के पास भेज दें। अगली मीटिंग 1 -2 -2015 को इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 स्थित शिव मंदिर के प्रांगण   में होगी।  उसमे चेयरमैन की सहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया जायेगा। 

मीटिंग के आरम्भ होने पर  संघ के वर्तमान अध्यक्ष राज नारायण यादव ने मौखिक रूप में अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा दिया और अपने पद से त्यागपत्र की इच्छा जाहिर की ।  जिसे हाउस ने  सर्व सम्मति से  मंजूर कर लिया । 

गौरतलब है कि दो महीने पूर्व संघ के महासचिव राजेश कुमार यादव ने   लिखित  त्यागपत्र  चैयरमैन साहब को    सौंप दिया था।  जिसे पहले ही मंजूर  किया जा चुका था। संघ के दो प्रमुख पदादिकारियों  के त्यागपत्र को देखते हुए कार्यकारिणी के अन्य उपस्थित सदस्यों ने भी त्यागपत्र देने की घोषणा कर  दी।   उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुरानी कमेटी को भंग करके  नई कार्यकारिणी के गठन का  निर्णय लिया गया।
मीटिंग आरम्भ होने
की प्रतीक्षा करते हुए
श्रीप्रकाश यादव, सी. एल.
यादव, उदयराज यादव और
अन्य 

सभा को सम्बोधित करते
सी. एल. यादव 
मीटिंग में अपने विचार रखते
राम वृक्ष  यादव



सोमवार, 12 जनवरी 2015

Happy Lohri to all


यादव परिवार की ओर से आप सभी को पावन पर्व  लोहरी  की हार्दिक शुभकामनाएँ !!

शुक्रवार, 9 जनवरी 2015

Happy Birthday to Nityant Yadav (9-1-2015)


नित्यांत यादव सुपुत्र (श्री /श्रीमती) लवनीत यादव /मोनू यादव का जन्म दिन 9 जनवरी 2015 को बहुत धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर  केक काटने जैसी रस्म अदायगी के अतिरिक्त प्रीतिभोज का अच्छा आयोजन था। इसमें सगे सम्बन्धियों के अतिरिक्त मित्र मंडली और मिलने जुलने वालों को आमंत्रित किया गया था। सबने प्रीतिभोज का भरपूर आनंद लिया।  यादव परिवार की ओर से नित्यांत को बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ।